उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया, स्पेशल स्टोरी

UP Weather: प्रदेश में बदला मौसम, आज रात से इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather: कई जिलों में देर रात से बारिश, आज भी कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी

UP Weather News: मौसम में फिर बदलाव हुआ है। सोमवार की सुबह से धूप की बजाय बादल छाए हुए हैं। इधर कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को मौसम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई मानसून वापसी के बीच आगामी सप्ताह पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा की संभावना है। सोमवार शाम तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से वापसी हो रही है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके मध्य भारत की ओर बढ़ने के साथ ही मानसून द्रोणी निष्प्रभावी हुई है। परिणामस्वरुप बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के उत्तर प्रदेश के पूर्वी व मध्यवर्ती भाग तक पहुंचने से वर्षा की गतिविधियों में फिर से वृद्धि होगी।

दो दिन बाद अच्छी बारिश के आसार

पिछले कई दिनों से उमस ने परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद राहत मिलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 सितंबर को राजधानी में मध्यम या तेज बारिश हो सकती है। सोमवार की शाम या रात में बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। सोमवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। देर शाम से रात तक बादल छिटपुट बारिश कर सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *