उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
बिजनेस
राजनीति
Belgium jail, Businessman Mehul Choksi, fugitive Mehul Choksi, Indian Government, Mehul Choksi, Punjab National Bank, Punjab National Bank scam, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक घोटाला, बिजनेसमैन मेहुल चोकसी, बेल्जियम जेल, भगोड़ा मेहुल चोकसी, भारत सरकार, मेहुल चोकसी
Shailendra Singh
0 Comments
मेहुल चोकसी को ऑर्थर जेल में मिलेंगी सुविधाएं, केंद्र ने बेल्जियम को सौंपी लिस्ट
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक के ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी और भगोड़े बिजनेसमैन मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने का प्रयास जारी हैं। केंद्र ने बेल्जियम सरकार को एक लेटर में बताया कि चोकसी को मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर-12 में रखा जाएगा। वहां एक कोठरी में 6 लोगों के रहने की क्षमता है।
पत्र में कहा गया कि अगर चोकसी को बेल्जियम से भारत लाए जाता है, तो उसके साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा। उसे 14 से ज्यादा सुविधाएं देने का भरोसा दिया है। हालांकि, केंद्र ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए यह पत्र कब लिखा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
लंदन में है भगोड़ा नीरव मोदी
भारतीय जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील पर, चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था। वह और उसका भतीजा नीरव मोदी, पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी हैं। भगोड़ा नीरव लंदन में है। उसके प्रत्यर्पण के लिए भी कोशिशें जारी हैं। दोनों ने 2018 में भारत छोड़ दिया था।
भारत ने बताया आर्थर जेल में चोकसी को क्या-क्या मिलेगा?
- भीड़भाड़ से अलग बैरक नंबर-12
- 20×15 फीट की कोठरी
- अटैच टॉयलेट और बाथरूम
- तीन टाइम खाना, साफ पानी
- सोने के लिए कॉटन का गद्दा, तकिया, चादर और कंबल
- कोर्ट ऑर्डर पर मेटल या लकड़ी का बेड
- सीलिंग फैन और लाइट
- 24×7 CCTV निगरानी
- ताजी हवा के लिए खुला आंगन
- योग, मेडिटेशन और लाइब्रेरी
- मनोरंजन के लिए बैडमिंटन, शतरंज, कैरम
- 24×7 स्वास्थ्य फैसिलिटी
- इमरजेंसी के लिए जेजे हॉस्पिटल
- कोर्ट ऑर्डर पर घर का खाना।
मुंबई में गर्मी कम, इसलिए जेल में AC नहीं
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि लेटर भेजे जाने तक आर्थर जेल में बैरक नंबर-12 की 2 कोठरियां खाली थीं। कोठरियों में ग्रिल वाली खिड़कियां, वेंटिलेटर और सीलिंग फैन लगे हैं। मुंबई का मौसम आमतौर पर साल भर सुहावना रहता है और ज्यादा गर्मी नहीं होती। इसलिए, कोठरियों में एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं है। आमतौर पर इसकी जरूरत भी नहीं होती।’
- मुंबई जेल की कोठरियों में रोजाना झाड़ू-पोंछा लगाया जाता है और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। नियमित सफाई, पेस्ट कंट्रोल और नगरपालिका की तरफ से पानी सप्लाई किया जाता है। लिविंग एरिया से हटकर एक अटैच्ड टॉयलेट और बाथरूम है। साथ ही कोठरी के भीतर भी नहाने की सुविधाएं हैं।
- डॉक्टरों के कहने पर विशेष आहार संबंधी जरूरतों की व्यवस्था भी की जाएगी। जेल कैंटीन, फल और बेसिक नाश्ते जैसी सुविधाएं भी हैं। आंगन में एक्सरसाइज की इजाजत है, और इनडोर एंटरटेनमेंट में बोर्ड गेम और बैडमिंटन शामिल हैं। जेल में योग, मेडिटेशन, और लाइब्रेरी की सुविधा भी है।’
- 24 घंटे मेडिकल सुविधाएं दी जाती हैं, जिसमें छह मेडिकल ऑफिसर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैबोरेटरी सपोर्ट रहते हैं। ICU के साथ 20 बिस्तरों वाला एक जेल हॉस्पिटल है, और इमरजेंसी में लगभग तीन किलोमीटर दूर सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में रेफर किया जा सकता है। बंदी अपने खर्च पर प्राइवेट मेडिकल फैसिलिटी भी ले सकते हैं।



Post Comment