उत्तर प्रदेश
राजनीति
Banke Bihari Temple, flood alert, Flood in UP, flood in Varanasi, flood in Yamuna, rain alert, Rain in UP, UP Meteorological Department, UP News, बांके बिहारी मंदिर, बाढ़ का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, यमुना में बाढ़, यूपी में बाढ़, यूपी में बारिश, यूपी मौसम विभाग, वाराणसी में बाढ़
Shailendra Singh
0 Comments
बांके बिहारी मंदिर के पास पहुंची यमुना की बाढ़, मथुरा-शाहजहांपुर में स्कूल बंद; 25 जिलों में अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का दौर जारी है। गंगा, यमुना सहित नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मथुरा और शाहजहांपुर में आज 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। करीब 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया।
बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। यानी 500 मीटर बाढ़ का पानी पहुंच गया। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया 15 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है। 2010 में बाढ़ का पानी मंदिर के 100 मीटर दूर तक पहुंचा था।
25 जिलों में बारिश का अलर्ट
वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। श्रद्धालु जहां-तहां फंसे हैं। रविवार को बाढ़ के बीच शवयात्रा को बड़ी मुश्किल से मोक्षधाम पहुंचाया गया। कुछ जगहों पर 2-3 फीट तो कुछ जगहों पर गर्दन तक पानी भरा है। आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2 मिमी बारिश हुई।
वाराणसाी में फिर उफनाई गंगा
वाराणसी में गंगा ने एक बार फिर चेतावनी बिंदु पार कर लिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, वाराणसी में सोमवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 70.35 सेंटीमीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा के जलस्तर में 2.5 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और डेंजर लेवल 71.262 मीटर है।
फिरोजाबाद के 22 गांवों में घुसा यमुना का पानी
फिरोजाबाद में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 22 गांवों में पानी घुस गया है। फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि ग्रामीणों को जरूरी सामान बांधकर रखने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर उन्हें स्कूलों, धर्मशालाओं और पंचायत घरों में शिफ्ट किया जाएगा।

25 जिलों में बारिश का अलर्ट
महोबा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, इटावा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



Post Comment