उत्तर प्रदेश
एजुकेशन
राजनीति
Lucknow Exam Center, Lucknow News, PET Exam, PET Exam 2025, UP education department, UP News, UP Subordinate Services Selection Commission, UPSSSC, पीईटी परीक्षा, पीईटी परीक्षा 2025, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूपी शिक्षा विभाग, यूपीएसएसएससी, लखनऊ एग्जाम सेंटर
Shailendra Singh
0 Comments
PET-2025 Exams: पीईटी परीक्षा प्रवेश में कड़े नियमों का पालन, अभ्यर्थी बोले- थोड़ा टफ था पेपर
PET-2025 Exams: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) PET-2025 की परीक्षा रविवार को भी है। शनिवार को परीक्षा का पहला दिन था। पूरे दिन परीक्षा सेंटरों तक पहुंचने और लौटने की जद्दोजहद करते हुए लाखों युवा नजर आए। शहरों में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। परीक्षा सेंटर वाले शहरों में युवाओं का रेला, पूरे दिन-रात सड़कों पर नजर आया। पहले दिन की परीक्षा देकर युवा लौट रहे थे तो उससे कई गुना रविवार को परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
पहले दिन संपन्न हुई परीक्षा में UPSSSC के फेस रिकग्निशन के AI सॉफ्टवेयर से पहली पाली में 7 और दूसरी पाली में 2 सॉल्वर पकड़े गए हैं। सभी दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। मामले की पुलिस जांच कर रही है। रविवार को भी PET परीक्षा के दूसरे दिन कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम में प्रवेश दिया जा रहा है।
महिला अभ्यर्थी से उतरा ली गई पायल
एग्जाम सेंटर में मेटल डिटेक्टर से चेकिंग और आईकार्ड मिलान के बाद ही प्रवेश की अनुमति है। महाराजा बिजली पासी PET सेंटर पर महिला अभ्यर्थी की पायल उतरवा ली गई। वहीं लड़कों के जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट वॉच लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अभ्यर्थियों को केवल ब्लैक या ब्लू बॉल पेन ही साथ लाने की अनुमति है।

रिजल्ट जरूर हाई स्कोरिंग जाएगा
वहीं, पेपर देने के बाद एग्जाम सेंटर से निकलीं सृष्टि शुक्ला ने बताया कि मुझे पेपर बहुत आसान लगा। करंट अफेयर्स का पोर्शन भी आसान था। ग्राफ वाले क्वेश्चन भी आसानी से हो गए। रिजल्ट जरूर हाई स्कोरिंग जाएगा।
वहीं, महाराजगंज से लखनऊ एग्जाम देने आए सुरेश कुमार पांडे ने बताया कि पेपर थोड़ा टफ था। करंट अफेयर्स के सवाल ट्रिकी थे। लेवल इसी टू मॉडरेट के बीच में था। पेपर अच्छा हुआ।
PET केंद्रों की पुलिस कर रही निगरानी
पहले दिन संपन्न हुई परीक्षा में UPSSSC के फेस रिकग्निशन के AI सॉफ्टवेयर से पहली पाली में 7 और दूसरी पाली में 2 सॉल्वर पकड़े गए थे। इसके बाद PET केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



Post Comment