उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति, सोशल मीडिया

NIRF-2025 रैंकिंग में यूपी विश्वविद्यालयों ने दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धि

NIRF-2025 रैंकिंग में यूपी विश्वविद्यालयों ने दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धि
  • एनआईआरएफ- 2025 में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में अच्छा प्रदर्शन किया

  • योगी सरकार विश्वविद्यालयों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य बना रही है: योगेन्द्र उपाध्याय

NIRF-2025: नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)- 2025 में उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करते हुए कई श्रेणियों में ऊंची रैंक हासिल की है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सभी कुलपतियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश सरकार के शिक्षा सुधारों, गुणवत्ता उन्नयन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि एनआईआरएफ-2025 में मिली यह उपलब्धि प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार और विद्यार्थियों के परिश्रम का सजीव प्रमाण है। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने इतनी बड़ी संख्या में यह उपलब्धि पहली बार हासिल की है। योगी सरकार का लक्ष्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाना है। सभी विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे इस उपलब्धि को और आगे बढ़ाएँ तथा अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाएँ।

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 एवं 2025 के परिणामों में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों द्वारा प्राप्त रैंकिंग:

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय रैंकिंग श्रेणी में

  • – लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को 2024 में 97वाँ स्थान जबकि 2025 में 98वाँ स्थान।

  • – दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर  151-200 के बैंड में।

राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी

  • – लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ – 2024 में 32वाँ स्थान को 2025 में 27वाँ स्थान।

  • – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को 2025 में 41वाँ स्थान।

  • – दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर  2025 में 51-100 के बैंड में।

  • – डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा  2025 में 51-100 के बैंड में।

विधि श्रेणी

  • – लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को 2024 में 23वाँ स्थान जबकि 2025 में 29वाँ स्थान मिला।

फार्मेसी श्रेणी

  • – बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी को 2024 में 74वाँ स्थान मिला, जबकि 2025 में 68वाँ स्थान मिला।

  • – महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली को 2024 में 101-151 के बैंड में रखा गया, जबकि 2025 में 86वाँ स्थान मिला।

प्रबंधन श्रेणी

  • – लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को 2025 में 100वाँ स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *