ATM पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर: नगर कोतवाली पुलिस ने एटीएम ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम मशीन में पैसे निकलने वाले स्लॉट को लोहे की पट्टी से ब्लॉक कर देते थे। फिर मशीन पर ‘एटीएम खराब है’ का नोटिस चिपका देते थे। ग्राहकों को गुमराह करने के लिए मोबाइल से फर्जी अनाउंसमेंट भी करते थे।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से 3,400 रुपये नकद, 44 एटीएम कार्ड, 5 चाकू, 7 मोबाइल फोन, 2 लकड़ी के बॉक्स और 2 लोहे की पट्टियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों और यूट्यूब से ठगी का तरीका सीखा था।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एटीएम से रुपये बाहर आने के स्थान पर लोहे की पट्टी लगाकर रुपये चोरी करने वाले 01 अभियुक्ता सहित कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 3,400/- रुपये, 44 एटीएम कार्ड, 07 मोबाइल फोन आदि बरामद के सम्बन्ध मे #SPCITY_BSR की बाईट#UPPolice pic.twitter.com/lGQOJuxQ7g
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) September 3, 2025
पुलिस ने लाइव डेमो भी दिखाया
पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए ठगी का एक लाइव डेमो भी दिखाया। इससे लोगों को एटीएम इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी मिली। पुलिस ने चार घटनाओं का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।



Post Comment