उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
बिजनेस
राजनीति
Finance Minister Nirmala Sitharaman, gold and silver prices, gold prices, GST, GST Council, GST Council 56th Meeting, GST Reform, GST Slab, GST रिफॉर्म, silver prices, चांदी के दाम, जीएसटी, जीएसटी काउंसिल, जीएसटी काउंसिल 56वीं बैठक, जीएसटी रिफार्म, जीएसटी स्लैब, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सोने के दाम, सोने-चांदी की कीमत
Shailendra Singh
0 Comments
GST रिफॉर्म का असर, सस्ता हुआ सोना-चांदी; जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट
नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़े फैसले लिए गए, जिसका असर सीधे तौर पर बाजार पर दिखाई दे रहा है। इस बैठक के बाद देशभर में सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं MCX पर चांदी की कीमत में भी कमी आई है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में GST स्लैब को दो हिस्सों में बांटने का फैसला लिया गया है। अब पहले की तरह चार टैक्स स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) नहीं रहेंगे। अब सिर्फ दो ही स्लैब होंगे 5% और 18%. हालांकि, सोने और चांदी पर पुरानी दरें ही लागू रहेंगी यानी सोने पर 3% GST और मेकिंग चार्ज पर 5% GST ही लिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं आपके शहर में आज के लेटेस्ट रेट क्या है।
4 सितंबर 2025 को प्रमुख शहरों में सोने का रेट

चांदी के दाम
सोने के मुकाबले चांदी के दामों में भी 1% से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी आज 1,24,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि, कल चांदी MCX पर 1,25,872 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
निवेशकों के लिए क्या है खास?
विशेषज्ञों का मानना है कि GST काउंसिल के इन सुधारों से देश में उपभोग बढ़ेगा और इसका फायदा सोने-चांदी की मांग पर भी पड़ेगा। सोना कुछ दिनों पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह है अमेरिका में ब्याज दरें कम होने की उम्मीद। जब ब्याज दरें घटने की संभावना होती है तो लोग सुरक्षित विकल्प चुनते हैं जैसे कि सोना। गोल्ड हमेशा से मुश्किल और अनिश्चित समय में सबसे भरोसेमंद निवेश माना गया है।



Post Comment