पंजाब के 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़, हिमाचल में मणिमहेश और जम्‍मू में वैष्‍णो देवी यात्रा रोकी

पंजाब के 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़, हिमाचल में मणिमहेश और जम्‍मू में वैष्‍णो देवी यात्रा रोकी

नई दिल्‍ली: देश के कई राज्‍यों में बारिश और बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1018 गांवों में बाढ़ के हालात हैं। बाढ़ और बारिश के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है

रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया। बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूबे हैं। वहीं, पठानकोट में माधोपुर डैम से शख्‍स का रेस्‍क्‍यू किया गया है।

वैष्‍णो देवी और मणिमहेश यात्रा रोकी गईं

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला लापता है। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 6 दिन से रुकी है। इधर, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा रोकी गई है। इसमें अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, 4 अभी भी लापता हैं और 7 अन्य घायल हो गए हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश से 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 774 मकान बारिश में ढह चुके हैं। बलिया में गंगा किनारे तेजी से कटान हो रहा है। इसके चलते 24 घंटों में चक्की नौरंगा और भगवानपुर क्षेत्र के 24 मकान गंगा में समा गए।

Post Comment

You May Have Missed