उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
11 devotees died in Chamba, Cloud burst in Kinnaur, Landslide in Chamba, Landslide in Himachal Pradesh, Landslide in Kullu, Landslide on Manimahesh Yatra, Manimahesh Yatra, किन्नौर में बादल फटा, कुल्लू में लैंडस्लाइड, चंबा में 11 श्रद्धालुओं की मौत, चंबा में लैंडस्लाइड, मणिमहेश यात्रा, मणिमहेश यात्रा पर लैंडस्लाइड, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड
Shailendra Singh
0 Comments
हिमाचल प्रदेश के चंबा में लैंडस्लाइड, मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की मौत
हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के लिपा गांव में शुक्रवार सुबह बादल फटने से भोगती नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इस वजह से दो घर जमींदोज हुए और दो लोग दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुल्लू के आनी में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ, जिससे तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए और दो लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
चंबा जिले के भरमौर में मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड का असर पड़ा। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर सेंटर ने अब 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें से नौ शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों में तीन पंजाब, एक उत्तर प्रदेश और पांच चंबा के निवासी हैं। दो शवों का अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है और उनकी पहचान नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार ये मौतें पत्थर गिरने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई हैं।
6 दिन बारिश से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 6 दिन तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी है। सड़क टूटने और खराब मौसम के कारण कई स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद हैं। कुल्लू-मनाली में पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की आपूर्ति बाधित है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी लैंडस्लाइड के कारण बंद है। 1,500 से अधिक टूरिस्ट सड़क बंद होने से घर नहीं लौट पा रहे हैं।
मनाली में लेह-अटल सुरंग-रोहतांग नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बहा
#WATCH | Manali, Himachal Pradesh: Part of the Leh-Atal Tunnel-Rohtang National Highway has been washed out, disrupting road connectivity between Manali and Leh. pic.twitter.com/FR4wnVGbCH
— ANI (@ANI) August 29, 2025
हिमाचल प्रदेश के मनाली में लैंडस्लाइड में सड़कें क्षतिग्रस्त
#WATCH | Manali, Himachal Pradesh: Amid widespread cloudbursts, landslides, and flooding in different parts of the state, people are experiencing significant challenges in commuting. pic.twitter.com/v4sdErG8ex
— ANI (@ANI) August 29, 2025
वैष्णो देवी यात्रा लगातार चौथे दिन स्थगित
भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कटरा में वैष्णो देवी यात्रा शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मौसम की स्थिति को देखते हुए, अगले दो से तीन दिनों में फिर से यात्रा शुरू होने का संकेत दिया है।
#WATCH | Katra, Jammu | Shri Mata Vaishno Devi Yatra remains suspended for the fourth consecutive day following landslides triggered by incessant rainfall in the area. pic.twitter.com/33jTFk9rY4
— ANI (@ANI) August 29, 2025
बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को अगली सूचना तक यात्रा नहीं करने और श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। कटरा में वैष्णो देवी मार्ग पर 26 अगस्त को बादल फटने से लैंडस्लाइड हुई थी। इसमें 35 लोग मारे गए थे।



Post Comment