Ishq Vishk Rebound Screening में सेलेब्स ने बिखेरा जलवा, तस्वीरें हुईं वायरल
Ishq Vishk Rebound Screening: बॉलीवुड एक्ट्रेस पश्मीना रोशन की पहली फिल्म ‘इश्क विश्क रीबाउंड’ 21 जून को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इससे पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए।
फिल्म ‘इश्क विश्क रीबाउंड’ एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इसकी स्क्रीनिंग (Ishq Vishk Rebound Screening) में फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा प्राजक्ता कोहली, मनीष पॉल, पलक तिवारी और सबा आजाद जैसी हस्तियों ने शिरकत की।
एक्ट्रेस पलक तिवारी स्क्रीनिंग में रेड कलर के हॉल्डर नेक मिडी में नजर आईं। अपने लुक को उन्होंने गोल्डन हील्स के साथ कंपलीट किया।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी पहुंची थीं। व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप के साथ डेनिम स्कर्ट और व्हाइट स्नीकर्स पहने वे काफी प्यारी दिख रही थीं।

‘फुकरे’ फेम वरुण शर्मा भी इवेंट का हिस्सा बने थे। व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू डेनिम के साथ ऑरेंज जैकेट पहने एक्टर खूब जंच रहे थे।

ऑफ शोल्डर शिमरी मिडी में पश्मीना रोशन गजब की दिख रही थीं। अपने लुक को उन्होंने ट्रांसपेरेंट हील्स और खुले बालों के साथ पूरा किया।

‘इश्क विश्क रीबाउंड’ की एक्ट्रेस नायला ग्रेवाल को काफी स्टनिंग लुक में देखा गया। ब्लैक कलर की पैंट के साथ ऑफ शोल्डर फ्लोरल स्लीव्स वाले क्रॉप टॉप में वे काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

सिंगर दर्शन रावल भी स्क्रीनिंग में गए थे। वे ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक एंड व्हाइट ब्लेजर पहने नजर आए।

मनीष पॉल भी ‘इश्क विश्क रीबाउंड’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ वे कैजुअल लुक में दिखे।

ब्लैक पैंट शर्ट के साथ ग्रीन जैकेट पहने जिबरान खान भी डैशिंग लग रहे थे।

दिग्गज सिंगर उदित नारायण भी ‘इश्क विश्क रीबाउंड’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें ब्लू कलर के सूट में देखा गया।

फिल्म ‘इश्क विश्क रीबाउंड’ की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की लीड कास्ट ने एक साथ पोज भी दिए। नायला ग्रेवाल, रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और जिबरान खान एक साथ दिखे।




Post Comment