Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस में इस तरीके से होता है कंटेस्टेंट्स का सिलेक्शन, जानें पूरी प्रक्रिया

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस में इस तरीके से होता है कंटेस्टेंट्स का सिलेक्शन, जानें पूरी प्रक्रिया 

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 शो को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि एक्‍टर अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शुक्रवार (21 जून) को इस शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। धांसू एंट्री के साथ अनिल कपूर ने धमाल मचाया। इसके बाद शो में एक के बाद एक कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। इस बार शो में यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स भी आए हैं। दिलचस्प कंटेस्टेंट्स के साथ इस बार शो और दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में आपके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आखिर बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की एंट्री होती कैसे है? तो इसका जवाब हम आपको आगे देने वाले हैं..

बिग बॉस टीवी और ओटीटी का मशहूर शो है, लेकिन शो में कंटेस्टेंट्स ऐसे ही नहीं आ जाते हैं। उनका चुनाव खासतौर से किया जाता है। बता दें कि शो में कंटेस्टेंस्ट का चुनाव करने के लिए खास क्रिएटिव टीम तैयार की जाती है। इस टीम में चैनल के लोग और प्रोडक्शन के लोग शामिल होते हैं। यह टीम एंटरटेनमेंट रिसर्च के साथ-साथ इन्फ्लुएंसर्स और जितनी भी मशहूर पर्सानालिटी होती है, उनके बारे में सारी जानकारी जुटाती है।

कंट्रोवर्सी से जुड़े लोगों पर होता है फोकस | Bigg Boss OTT 3

बिग बॉस में ज्यादातर उन लोगों को लिया जाता है, जोकि कन्ट्रोवर्सी में बने रहते हैं। टीम का फोकस ऐसे लोगों पर ज्यादा होता है। इसके अलावा शो में ऐसे लोगों को भी लिया जाता है, जोकि अपनी बातों को बेबाकी से रखते हैं और बड़े ही दिलचस्प होते हैं। इसके बाद उन लोगों से बात की जाती है। अगर वह शो में आने के लिए दिलचस्पी लेते हैं तो उनको शो के लिए हर हफ्ते के हिसाब से पेमेंट भी किया जाता है।

बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट | Bigg Boss OTT 3 Contestants  

इस बार के बिग बॉस (Bigg Boss OTT 3) कंटेस्टेंट की बात करें तो शो में नीरज गोयत, सना मकबूल, लव कटारिया, नावेद शेख उर्फ नैजी, साई केतन राव, पायल मलिक, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक, पौलोमी दास, सना सुल्तान, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, दीक चौरसिया, विशाल पांडेय, रणवीर शौरी, मुनीषा खटवानी नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: विवादों में घिरी ‘कल्कि 2898 एडी’, हॉलीवुड आर्टिस्ट ने लगाया ये आरोप!

Post Comment

You May Have Missed