उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar BJP, Bihar Congress, Bihar Police, Congress, Jaish-e-Mohammed, Jaish-e-Mohammed terrorists, Pakistani terrorists, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Voter Rights Yatra, terrorists entered Bihar, terrorists in Bihar, Voter Rights Yatra, कांग्रेस, जैश-ए-मोहम्मद, जैश-ए-मोहम्मद आतंकी, पाकिस्तानी आतंकवादी, बिहार कांग्रेस, बिहार पुलिस, बिहार भाजपा, बिहार में आतंकवादी, बिहार में घुसे आतंकवादी, राहुल गांधी, राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा, वोटर अधिकार यात्रा
Shailendra Singh
0 Comments
नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकी, राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव; प्रदेश में अलर्ट
पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकयों ने घुसपैठ की है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों की फोटो रिलीज की हैं। सभी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की खबर है। पुलिस ने जिन आतंकियों की फोटो जारी की है, उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है।
आतंकियों के अररिया जिले से बिहार में घुसने की आशंका जताई गई है। पुलिस हेडक्वार्टर ने सभी जिलों को खुफिया तंत्र को एक्टिव रखने, इनपुट जुटाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है। वहीं, बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है।
राहुल की यात्रा के रास्तों पर संदिग्धता बढ़ी
आतंकी घुसपैठ के संदिग्ध रास्ते अररिया सहित नेपाल से सटे मधुबनी और सुपौल से हाल ही में राहुल की यात्रा गुजरी है। बिहार के सात जिले नेपाल बॉर्डर से सटे हैं। राहुल या तो उन जगहों पर जा चुके हैं या उनका जाने का कार्यक्रम है। वे आज सीतामढ़ी में हैं, रात को भी यहीं रुके थे। इसके बाद वे मोतिहारी जाएंगे, जो नेपाल सीमा से लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है।
पुलिस की तरफ से जारी तीनों आतंकियों की फोटो

आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव
आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव किया गया है। सीतामढ़ी में वे जिस कैंप में रुके थे वहां से सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल वहां नहीं रुके। मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी का रोड शो भी था, लेकिन वो निरस्त कर दिया गया है। राहुल अब ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी से चल रहे हैं। कांग्रेस सांसद को 12 बजे मोतिहारी पहुंचना था, लेकिन वो 11 बजे ही यहां पहुंच गए हैं। राहुल अब बीच में कहीं नहीं रुक रहे हैं।



Post Comment