उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
बिजनेस
राजनीति
Additional Tariff, Additional Tariff on India, Donald Trump, India-US tariff dispute, Indian Foreign Ministry, Indian Government, PM Modi, President Donald Trump, Tariff on India, Trump Government, US President, अमेरिकी टैरिफ, अमेरिकी राष्ट्रपति, एडिशनल टैरिफ, ट्रंप सरकार, डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी, भारत पर एडिशनल टैरिफ, भारत पर टैरिफ, भारत सरकार, भारतीय विदेश मंत्रालय, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Shailendra Singh
0 Comments
भारत पर कल से लागू होगी 50% अमेरिकी टैरिफ, US ने जारी किया नोटिफिकेशन
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने भारत से होने वाले आयात पर 25% एडिशनल टैरिफ लगाने वाला ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जुर्माने के तौर पर लगाया गया यह टैरिफ 27 अगस्त को 12:01 बजे (EST) भारतीय समयानुसार (सुबह 9:31 बजे) लागू हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने 6 अगस्त को रूस से तेल खरीद पर जुर्माने के तौर पर इस टैरिफ का ऐलान किया था।
अमेरिका ने इससे पहले व्यापार घाटे का हवाला देकर भारत पर 7 अगस्त से 25% टैरिफ लगाया था। यानी कुल मिलाकर भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ अब 50% तक लगेगा। इसमें लिखा है, ‘जो ड्यूटी इस दस्तावेज की सूची में बताई गई है, वो भारत से आने वाली चीजों पर लागू होगी। ये चीजें या तो अमेरिका में इस्तेमाल के लिए लाई जाएंगी या गोदाम से इस्तेमाल के लिए निकाली जाएंगी। ये नियम 27 अगस्त 2025 को 12:01 AM (अमेरिका के ईस्टर्न टाइम के हिसाब से) से शुरू हो जाएगा और इसके बाद वाली सभी चीजों पर लागू होगा।’

25% एडिशनल टैरिफ को भारत ने गलत बताया था
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई पर कहा था- अमेरिका ने हाल ही में भारत के रूस से किए जा रहे तेल आयात को निशाना बनाया है। हमने पहले ही साफ कर दिया है कि हम बाजार की स्थिति के आधार पर तेल खरीदते हैं और इसका मकसद 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगा रहा है, जबकि कई और देश भी अपने हित में यही काम कर रहे हैं। हम दोहराते हैं कि ये कदम अनुचित, नाजायज और गलत हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

वहीं, ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में लिखा था- ‘भारत सरकार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से रूस से तेल आयात कर रही है। ऐसे में अमेरिका में दाखिल होने वाले भारत के सामानों पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लागू होगा। हालांकि कुछ खास परिस्थितियों में इस टैरिफ से छूट भी दी जाएगी जैसे कि यदि कोई सामान पहले ही समुद्र में लद चुका है और रास्ते में है, या यदि वह कुछ खास तारीख से पहले अमेरिका में पहुंच चुका है। इससे पहले मार्च 2022 में अमेरिका ने एक आदेश जारी कर रूसी तेल और उससे जुड़े उत्पादों के अपने देश में आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। अब ट्रंप प्रशासन ने यह पाया कि भारत उस रूसी तेल को खरीद रहा है, जिससे रूस को आर्थिक मदद मिल रही है। इस वजह से अब अमेरिका ने भारत पर यह नया टैरिफ लगाने का फैसला किया है।’



Post Comment