उत्तर प्रदेश
राजनीति
Astronaut Shubhanshu Shukla, Chief Minister Yogi Adityanath, CM Yogi, Group Captain Shubhanshu Shukla, International Space Station, ISS, Shubhanshu Shukla, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, आईएसएस, एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुभांशु शुक्ला, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
मुख्यमंत्री योगी से मिले एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, प्रदेशवासियों का उत्साह देख हुए अभिभूत
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल मिशन पूरा कर लौटे लखनऊ के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। शुभांशु शुक्ला हाल ही में भारत लौटे हैं और पहली बार आज अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मिशन की सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा, जिस तरह का उत्साह और जिस तरह का एक्साइटमेंट मुझे देखने को मिला है, उससे मैं सच में बहुत कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापस आया हूं, और यह बहुत अच्छा लगा। यहां आकर जिस तरह का एक्साइटमेंट देखने को मिला और जिस तरह का प्यार व सपोर्ट लोग दिखा रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। मुझे गर्व है कि मेरे एक मिशन के जरिए इतना उत्साह क्रिएट हो पाया है। इस बात से मैं और भी प्रोत्साहित हूं कि जो मोमेंटम हमने बनाया है, वह हमारी स्पेस जर्नी को और आगे बढ़ाने में, जहां हम पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंचने में निश्चित ही बहुत मदद करेगा।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताए गए अविस्मरणीय अनुभवों को साझा किया।
आप भारत के अंतरिक्ष स्वप्न और युवा पीढ़ी की प्रेरणा हैं।
अभिनंदन!@gagan_shux pic.twitter.com/ow8r5d7Og5
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 25, 2025



Post Comment