महाराष्‍ट्र में चार दिन से तेज बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल के कुल्लू में फटा बादल

महाराष्‍ट्र में चार दिन से तेज बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद; हिमाचल के कुल्लू में फटा बादल

नई दिल्‍ली: महाराष्ट्र में मंगलवार (19 अगस्‍त) को तेज बारिश का चौथा दिन है। पूरे राज्य में कई जिले के लोग तेज बारिश से परेशान हैं। मुंबई में आज भी बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज की छुट्टी रखी है। यहां फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। सड़कों पर 2-4 फीट तक पानी भरा है। मुंबई में अंधेरी सब-वे भी पानी भरने के कारण बंद है। मुंबई और आसपास के इलाकों में 100 से 170 mm तक बारिश हुई। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं।

हरियाणा के हथिनी बैराज के सभी 18 गेट खोले गए। इसके कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर के निशान के ऊपर है। दिल्ली में आज भी तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 16 जून को मानसून की एंट्री से अब तक 800.1mm बारिश हो चुकी है। यह औसत बारिश 650.24mm से 149.86mm ज्यादा है। प्रदेश में औसत बारिश 939.8mm होती है। अब तक कुल बारिश का 85% पानी बरस चुका है।

हिमाचल के कुल्‍लू में फटा बादल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात 1 बजे बादल फटा। तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। सैलाब के कारण कुल्लू बाजार की एक सड़क भी बह गई। वहीं, मंडी जिले में भी सोमवार रात तेज बारिश से नुकसान हुआ है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में रेस्क्यू जारी

मुंबई में अंधेरी सबवे बंद

मुंबई में अंधेरी सबवे में 1 से डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है। ये सबवे 18 अगस्त से बंद है। इसके कारण लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

19 अगस्‍त को बारिश का रेड अलर्ट

महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

केरल, तेलंगाना और छत्तीसगढ़।

बारिश का यलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम।

Post Comment

You May Have Missed