देश-दुनिया
राजनीति
Astronaut Shubhanshu Shukla, Delhi CM Rekha Gupta, Lucknow's Astronaut Shubhanshu Shukla, PM Modi, Shubhanshu Shukla, Shubhanshu Shukla of Lucknow, Union Minister Jitendra Singh, एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, पीएम मोदी, लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, लखनऊ के शुभांशु शुक्ला, शुभांशु शुक्ला
Shailendra Singh
0 Comments
दिल्ली एयरपोर्ट पर एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया स्वागत, PM Modi से मिलेंगे
नई दिल्ली: लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अमेरिका से अपने वतन भारत वापस आ गए हैं। वे रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे, जहां केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला भी साथ थे। शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं। इसके बाद बेंगलुरु जाएंगे।
23 अगस्त को शुभांशु शुक्ला ISRO के इंटरनेशनल स्पेस-डे सेलिब्रेशन में शामिल होंगे। 25 अगस्त को अपने घर लखनऊ आ सकते हैं। शुभांशु की मां ने दैनिक भास्कर से कहा- दुनिया के लिए वह भले ही सेलिब्रिटी हो, लेकिन मेरे लिए अब भी नन्हा बेटा है। उसके आने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि अमेरिका जाने से पहले ISRO में उनकी कई महीनों की ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद फाइनली अमेरिका गए थे। 18 दिन के अंतरिक्ष मिशन के बाद वे 15 जुलाई को अमेरिका लौटे थे।
Indian Astronaut #ShubhanshuShukla returns to India; Receives grand welcome at Delhi airport.#ISS #Axiom4 #ISRO@DrJitendraSingh @MIB_India @PIB_India @IndiaDST @isro @CMODelhi pic.twitter.com/YSRjMTpsdy
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 17, 2025
फ्लाइट में बैठने के बाद शुभांशु ने किया था ट्वीट
शुभांशु शुक्ला ने 16 अगस्त को टेक्सास के जॉर्ज बुश इंटर कॉन्टिनेंटल एयरपोर्ट (IAH) से भारत के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी थी। लिखा था- यूं ही चला चल राही… जीवन गाड़ी है, समय पहिया। मुझे अपने देश पहुंचने की बेसब्री है।
As I sit on the plane to come back to India I have a mix of emotions running through my heart. I feel sad leaving a fantastic group of people behind who were my friends and family for the past one year during this mission. I am also excited about meeting all my friends, family… pic.twitter.com/RGQwO3UcQr
— Shubhanshu Shukla (@gagan_shux) August 16, 2025
एक्सियम मिशन-4 के तहत 25 जून को शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। 18 दिन रहने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। कैलिफोर्निया के तट पर लैंडिंग हुई थी।
मां बोलीं- बेटे को सीने से लगाकर प्यार-दुलार करूंगी
शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा, वो मेरे लिए पत्नी और बच्चों के साथ अमेरिका से वापस आया है। बेटा 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगा। एक मां जैसे अपने बच्चे का स्वागत करती है, वैसे ही हम भी उसका स्वागत करेंगे। उसे सीने से लगाकर बहुत सारा प्यार-दुलार करूंगी। ये गर्व का पल है। पूरे देश के लिए ये अद्भुत क्षण है। ऐसे में हर कोई उनसे मिलना चाहता है। अब मेरे अलावा वो पूरे देश का भी बेटा बन चुका है।
मां आशा शुक्ला ने बताया कि अगस्त, 2024 में शुभांशु अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। इससे 4 महीने पहले यानी अप्रैल में लखनऊ से बेंगलुरु गए थे। तब उनसे भेंट नहीं हुई थी। अब करीब 16 महीने बाद वो लखनऊ आएंगे तो मुलाकात होगी।



Post Comment