UP Weather: कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, जानें मौसम का हाल
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन तक हुई झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की गति कमजोर होने लगी है. मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है लेकिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. कहीं धूप तो कहीं हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में शनिवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बौछारें हो सकती हैं. ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा.
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में आज अनेक जगहों बारिश होगी. मौसम विभाग ने यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. जबकि शामली मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली और पीलीभीत में भी आज अनेक स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं.
गाजियाबाद, हापुड़, संभल, लखीमपुर खीरी और ललितपुर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. वहीं नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, बहराइच, झांसी, महोबा, बांदा और चित्रकूट में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें देखने को मिलेंगी.
उमस भरी गर्मी कर सकती परेशान
प्रदेश के बाकी हिस्सों की बात करें तो आज ज़्यादातर हिस्से में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है. ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान कर सकती है. अगले को दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 18 अगस्त तक प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान तापमान में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा. 19 अगस्त से एक बार फिर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. 21 अगस्त तक सूबे में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.



Post Comment