उत्तर प्रदेश
राजनीति
15 August 2025, 15 अगस्त 2025, 79th Independence Day, 79th Independence Day 2025, 79वां स्वतंत्रता दिवस, 79वां स्वतंत्रता दिवस 2025, CM Yogi, CM Yogi at UP Vidhan Bhawan, GST Reform, Lucknow News, PM Modi, Pradhan Mantri Vikasit Bharat Rojgar Yojana, UP News, UP Vidhan Bhawan, Yogi Adityanath, जीएसटी रिफॉर्म, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, यूपी विधानभवन, यूपी विधानभवन पर सीएम योगी, योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
CM Yogi ने विधानसभा भवन पर फहराया तिरंगा, बताया स्वतंत्रता का सही अर्थ
लखनऊ: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी मौके पर लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह विधानसभा भवन परिसर के सामने मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया और उसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली।
मंच पर मेयर सुषमा खर्कवाल के बाद दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर अभिवादन किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अब समारोह में लोककलाकारों की प्रस्तुति चल रही है। इस बार के समारोह में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, भव्य परेड, ऑपरेशन सिंदूर पर झांकियां और ‘बालवाटिका’ योजना की शुरुआत जैसे कई विशेष आकर्षण होंगे।
सीएम योगी ने बताया स्वतंत्रता दिवस का सही अर्थ
झंडारोहण के बाद अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता का सही अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एकजुट होकर अपने दायित्वों को निभाएगा, तभी ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो पाएगा। उन्होंने इस पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।
उन्होंने कहा कि इन्हीं महान विभूतियों के अथक संघर्ष की बदौलत हमें सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति मिली और पूरा देश एक साथ स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ा। स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें देशभक्ति के गीत और झाँकियाँ देखने को मिल रही हैं।
देशभर में यूपी का परसेप्शन बदला है
मुख्यमंत्री ने कहा, लागत को कम करना और उत्पादन को बढ़ाना लक्ष्य होना चाहिए। मिलावट को दूर करना होगा। नेचुरल फार्मिंग को आगे बढ़ाना होगा। किसानों की लागत कम करना होगा। आठ साल में एक लंबी छलांग लगाने का काम किया है। यूपी का परसेप्शन बदला है। यहां का युवा पहचान छिपाता था। अब अपने टैलेंट का लोहा मनवा रहा। दंगे होते थे। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी। सूर्य अस्त के साथ कर्फ्यू जैसा माहौल था। हमने परसेप्शन को बदला है। तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। युवाओं के लिए नौकरी की संभावना बढ़ी है। 8 साल में 8.50 युवा को नौकरी दी। 1.62 करोड़ युवा को MSME स्केटर से जुड़े। प्रदेश में उद्यमी से पूछेंगे तो यूपी को कहेंगे।
उन्होंने कहा, यूपी देश में इन्वेस्टमेंट का ड्रीम राज्य है। यहां 45 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव आया है। इसके पहले यूपी को बीमारू राज्य बना दिया गया। लेकिन अब यूपी देश की दूसरी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पहले यह 7 वीं अर्थ व्यवस्था थी। 2047 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा तो यूपी का 1 ट्रिलियन थी। यूपी नेशनल ग्रोथ रेट से आगे है।
लखनऊ में बनी मिसाइल ने दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस किया
सीएम योगी ने कहा, लखनऊ में बनी मिसाइल ने दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस किया। हाल में देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति का सफल क्रियान्वयन देखा है। मैं सभी सैनिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने विपरीत परिस्थिति में देश की अखंडता को मजबूत किया है। जब सैनिक देश की सीमाओं पर होता है तो हम सुरक्षित रहते हैं। इसी पर सुदृढ़ भारत का निर्माण हो रहा। आपने 78 वर्षों की यात्रा को देखा है अनुभव किया है। स्वतंत्रता का मतलब स्वच्छंदता नहीं हो सकती। स्वतंत्रता का मतलब अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित होने का अवसर है। अगर हर नागरिक दायित्व का निर्वहन करने लग जाए तो पीएम का विकसित भारत का संकल्प पूरा होने में देर नहीं लगेगी। भारत 2047 में विकसित राष्ट्र होगा। दुनिया की बड़ी ताकत होगी।
उन्होंने कहा, कि 11 वर्षों में सुनियोजित प्रयास और टीम वर्क से भारत दुनिया की 4 थी बड़ी अर्थ व्यवस्था बना है। लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के अड्डों को तहस नहस करती है। वह भी स्वदेशी मॉडल का लोहा मान रहे। चाहे मिसाइल हो या ड्रोन। पीएम ने इसी पर आगे बढ़ने का आवाहन किया है। हमें स्वदेशी मॉडल अपनाना होगा। अपने हस्त शिल्प और किसान के वस्तुओं को हम खरीदते हैं तो स्वदेशी का मॉडल आगे बढ़ेगा। यूपी में स्वदेशी का मॉडल आगे बढ़ाया गया। 2017 से पहले सब कुछ था लेकिन उपेक्षा हुई। सूक्ष्म और लघु के क्लस्टर थे, लेकिन वह पलायन कर गए थे। निराशा थी। पीएम के मार्गदर्शन में एक जनपद एक उत्पाद का मॉडल पूरे देश में धूम मचा रहा। डोमेस्टिक मार्केट दोगुने से अधिक बढ़ाने में सफल रहा है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने झंडारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है।
जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा।
यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की… pic.twitter.com/yZqeoHqIm6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2025



Post Comment