देश-दुनिया
राजनीति
स्पोर्ट्स
Arjun Sania's engagement, Arjun Tendulkar, Arjun Tendulkar's engagement, Former cricketer Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar, Sania Chandok, Sania Chandok's engagement, अर्जुन तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर की सगाई, अर्जुन सानिया की सगाई, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर, सानिया चंडोक, सानिया चंडोक की सगाई
Shailendra Singh
0 Comments
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने की सानिया चंडोक से सगाई, जानिए इनके बारे में
स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (25) की सगाई सानिया चंडोक से मुंबई में हुई है। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार, तेंदुलकर परिवार और घई परिवार ने इंगेजमेंट की खबर की कोई भी इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की।
जानकारी के मुताबिक, सगाई कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं। IPL में वे मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।
सानिया और उनका परिवार क्या करता है?
एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। वहीं, घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। मुंबई में भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं।
सानिया जहां डायरेक्टर, उस कंपनी के बारे में
घई परिवार के बिजनेस की तुलना में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी एक छोटा वेंचर है। इसकी 2022 में महज एक लाख रुपये की पूंजी से शुरुआत हुई थी। मिस्टर पॉज एक पेट-केयर स्पा और स्टोर है, जो मुंबई में स्थित है। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे संबंधित प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है।
आइसक्रीम बिजनेस में जाना-माना नाम है घई परिवार
रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उनके पिता इकबाल किशन घई देश में क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड लेकर आए थे। उन्होंने ही मुंबई के मरीन ड्राइव में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल बनवाया। पिता के नक्शेकदम पर रवि ने बिजनेस विदेशों, खासकर मिडिल ईस्ट में फैलाया। यहीं पर रवि ने आइसक्रीम मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स स्थापित कीं। ब्रूकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड रवि घई के पोते शिवान घई लेकर आए।
2018 में भारतीय अंडर-19 टीम से खेले अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में अर्जुन ने मुंबई के लिए खेलते हुए 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया।
इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला, जहां उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक लगाया।



Post Comment