उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Central Government, Indian diplomats, Indian diplomats in Pakistan, Modi Government, Operation Sindoor, Pakistan, Pakistani government, PM Modi, Shahbaz Sharif, ऑपरेशन सिंदूर, केंद्र सरकार, पाकिस्तान, पाकिस्तान में भारतीय डिप्लोमैट्स, पाकिस्तानी सरकार, पीएम मोदी, भारतीय डिप्लोमैट्स, मोदी सरकार, शहबाज शरीफ
Shailendra Singh
0 Comments
पाकिस्तान ने रोकी भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों की गैस सप्लाई, मिनरल वाटर और न्यूज पेपर भी किए बंद
इस्लामाबाद: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां इस्लामाबाद में भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों में गैस सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके अलावा स्थानीय गैस सिलेंडर सप्लायर्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे भारतीय राजनयिकों को सिलेंडर न बेचें।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद ने मिनरल वाटर और न्यूजपेपर की सप्लाई भी रोक दी है। पाकिस्तान ने यह फैसला भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले की कार्रवाई के तौर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की योजना का हिस्सा है। इसके तहत पाकिस्तान बदले की छोटी-छोटी कार्रवाइयां कर रहा है।
पाकिस्तान पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें
पाकिस्तान पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका हैं। 2019 में पुलवामा हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय डिप्लोमैट्स को इसी तरह परेशान किया था। जवाबी कदम के तौर पर भारत ने भी दिल्ली में तैनात पाकिस्तानी राजनयिकों को अखबार पहुंचाना बंद कर दिया है।
पाकिस्तान का यह कदम वियना कन्वेंशन का उल्लंघन
पाकिस्तान के गैस, पानी और अखबार रोकने का फैसला वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस (1961) का उल्लंघन है। कन्वेंशन के आर्टिकल 25 के मुताबिक मेजबान देश को डिप्लोमैटिक मिशन के सुचारू काम के लिए सभी सुविधाएं देनी होती हैं। पाकिस्तान ने जानबूझकर ये बुनियादी सप्लाई रोककर मिशन के काम और राजनयिकों की रोजमर्रा की जिंदगी में रुकावट डाली।
कन्वेंशन का मकसद है कि डिप्लोमैट बिना भय और हस्तक्षेप के काम कर सकें। पाकिस्तान की ये हरकतें सीधे तौर पर डर और दबाव का माहौल बनाने की कोशिश हैं।
अप्रैल में भारतीय हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन हुए थे
पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। फैसले के विरोध में भारतीय हाई कमीशन के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हंगामा किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने गेट फांदकर अंदर जाने की कोशिश भी की और भारत विरोधी नारे भी लगाए। पाकिस्तान पर आरोप लगा था कि उसने जानबूझकर भारतीय हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा हटा ली थी।
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में
भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। सेना ने कहा था कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में अटैक किया थे। इसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हेडक्वॉर्टर और जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था।



Post Comment