उत्तर प्रदेश
राजनीति
flood alert in UP, Flood in UP, Monsoon rains, Rain Alert in UP, Rain in UP, UP Meteorological Department, UP Monsoon rains, UP News, मानसूनी बारिश, यूपी मानसूनी बारिश, यूपी में बाढ़, यूपी में बाढ़ का अलर्ट, यूपी में बारिश, यूपी में बारिश का अलर्ट, यूपी मौसम विभाग
Shailendra Singh
0 Comments
फिर से तेज होगी मानसूनी बारिश, बरेली-शाहजहांपुर समेत 20 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सात दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। बीते 24 घंटे में 54 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार (11 अगस्त) को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ज्यादातर पश्चिम के शहर हैं।
मुरादाबाद में रामगंगा नदी शनिवार शाम को अचानक उफान पर आ गई। इस दौरान पुल पार कर रहा सतपाल नाम का युवक पानी के तेज बहाव में डेढ़ किमी तक बहता चला गया। जंगल में यूकेलिप्टस के पेड़ की टहनी में फंसकर रुक गया। कुछ देर बाद उसने हिम्मत दिखाई और पेड़ पर चढ़ गया। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में वह 22 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा। सतपाल की किस्मत अच्छी थी कि डेढ़ किमी पानी में बहने के बाद भी उसका मोबाइल बंद नहीं हुआ। उसने भाई वीरपाल को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। रविवार को एनडीआरएफ ने उसका रेस्क्यू किया।
कल से फिर तेज होगी मानसूनी बारिश
लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 11 अगस्त के बाद मानसूनी बारिश दोबारा जोर पकड़ेगी। ऐसा उत्तरी पंजाब में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। ये विक्षोभ यूपी की ओर बढ़ रहा है।
बुलंदशहर में हनुमान मंदिर और धर्मशालाएं बह गईं
बुलंदशहर के अहार क्षेत्र में गंगा उफनाई हुई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर तेज बहाव में गंगा मंदिर, हनुमान मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, जाहरवीर बाबा मंदिर और तीन धर्मशालाएं बह गईं। उधर, महराजगंज में दो अलग-अलग जगहों पर कोबरा देखे गए। देवरुआ में एक महिला को कोबरा ने डस लिया। बुलंदशहर में 10 फीट लंबा अजगर खंभे पर चढ़ गया। फर्रुखाबाद में गंगा नदी की बाढ़ की चपेट में 40 गांव हैं।
20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।
कानपुर में गंगा उफान पर, खतरे के निशान से उपर पहुंचा जलस्तर
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। pic.twitter.com/sjvWMrYznS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
हापुड़ में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
#WATCH हापुड़, उत्तर प्रदेश: गढ़ गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा। pic.twitter.com/300ISCSoC1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
अयोध्या में बस्ती में चल रही नावें
अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में नावें चल रहीं हैं।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/NNJntoXB6T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया गोंडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोंडा जिले के ग्राम ऐली परसौली, ब्लॉक बेलसर और ग्राम ब्योंदा मांझा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर राहत सामग्री वितरित की।



Post Comment