UP Weather: फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं, आज भी प्रदेश के 30 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

UP Weather: कई जिलों में देर रात से बारिश, आज भी कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी

UP Weather News Update: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मानसूनी बारिश लगातार जारी है। प्रदेश के लगभग 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो बारिश से फिलहाल एक हफ्ते राहत की उम्मीद नहीं है। बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल और उत्तरी उड़ीसा में चक्रवाती परिसंचरण के असर से 11 अगस्त से दोबारा प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं। 9 व 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं 40 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उत्तरी उड़ीसा में चक्रवाती परिसंचरण और उत्तरी पंजाब में बने नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में 11 अगस्त के बाद मानसूनी बारिश दोबारा जोर पकड़ेगी। उत्तरी पंजाब में उठा पश्चिमी विक्षोभ यूपी की ओर बढ़ रहा और अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी ला रहा है।

यहां है भारी बारिश की संभावना

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, विजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

Post Comment

You May Have Missed