UP Weather: 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए लखनऊ का हाल

UP Weather: 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए लखनऊ का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के के मुताबिक, बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास के इलाकों में।

राजधानी में शुक्रवार को भी बरसेंगे मेघ

राजधानी में बृहस्पतिवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में अच्छी बारिश के संकेत हैं। लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी का दाैर अगले तीन चार दिनों तक जारी रहने वाला है।

Post Comment

You May Have Missed