UP Weather Update: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दक्षिण की ओर खिसका मानसून

Monsoon: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी और अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी तराई इलाकों में पिछले दो दिनों में भारी बरसात के बाद मानसून अब प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, विंध्य क्षेत्र और पूर्वांचल का रुख करेगा। इसके बाद तराई इलाकों में दोबारा बरसात होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर बने सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी कुछ और दिन और जारी रहने वाला है।

बांग्लादेश के ऊपर बने वेदर सिस्टम की बढ़ी सक्रियता

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में निचले और मध्य क्षोभमंडल में अभी एक द्रोणी मौजूद है। पूर्वा हवाओं के साथ प्रतिक्रिया करने की वजह से गुरुवार को मानसूनी बारिश प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, विंध्य क्षेत्र और पूर्वांचल की ओर शिफ्ट होगी। इसके बाद तराई इलाकों में दोबारा बारिश होगी। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बरसात होती रहेगी।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आसपास के इलाकों में।

Post Comment

You May Have Missed