उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
देश-दुनिया
राजनीति
CM Pushkar Singh Dhami, Flood in Kheerganga, Flood in Uttarakhand, Flood in Uttarkashi, rain in Uttarakhand, Rain in Uttarkashi, उत्तरकाशी में बाढ़, उत्तरकाशी में बारिश, उत्तराखंड में बाढ़, उत्तराखंड में बारिश, खीरगंगा में बाढ़, सीएम पुष्कर सिंह धामी
Shailendra Singh
0 Comments
Uttarkashi Flood: उत्तरकाशी में बादल फटा, पूरा गांव जमींदोज: घर-होटल में घुसा मलबा; 4 की मौत
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया और 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा ले गया। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है।
उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है। गंगोत्री धाम से 18 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है।
Uttarakhand: उत्तरकाशी के खीरगंगा में आई बाढ़, कई लोगों के दबने की सूचना, गांव में पानी का सैलाब देख मची चीख पुकार.#Uttarkashi #cloudburst #Uttarakhand #UttarakhandNews #uttarakhandrain pic.twitter.com/wEUv5HPiYN
— My Nation Daily (@mynationdaily) August 5, 2025
आज सुबह ही उत्तरकाशी बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि होने से चपेट में आई करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कुड गदेरे में बह गई। कुड गदेरा उफान पर आने से अफरातफरी मच गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश की वजह से सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहेंगे।
Uttarakhand: उत्तरकाशी के खीरगंगा में आई बाढ़, कई लोगों के दबने की सूचना, गांव में पानी का सैलाब देख मची चीख पुकार.#Uttarkashi #cloudburst #Uttarakhand #UttarakhandNews #uttarakhandrain pic.twitter.com/wEUv5HPiYN
— My Nation Daily (@mynationdaily) August 5, 2025
🛑
उत्तरकाशी, हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, SDRF, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनायें। स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जायें। pic.twitter.com/tAICzWQUzc
— Uttarkashi Police Uttarakhand (@UttarkashiPol) August 5, 2025
स्यानाचट्टी के पास सड़क का 25 मीटर हिस्सा धंसा
जिले में बीती रविवार देर रात से हो रही बारिश के कारण स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा धंस गया है जिससे आवाजाही बंद हो गई है। वहीं स्यानाचट्टी के एक ओर पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे हैं। उधर, गंगोत्री हाईवे सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर अवरुद्ध रहा। इस वर्ष का मानसून की बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है।
बीते रविवार देर रात से जारी बारिश के कारण ओजरी डाबरकोट, स्यानाचट्टी के पास मलबा, बोल्डर गिरने से सड़क पर आवाजाही बंद हो गई थी। वहीं स्यानाचट्टी के दूसरी ओर कुपड़ा मोटर मार्ग के समीप करीब 25 मीटर सड़क धंसने से परेशानी बढ़ गई है।
छोटे वाहनों का निकालने का प्रयास जारी
एनएच विभाग की ओर से ओजरी डाबरकोट सहित पालीगाड और स्यानाचट्टी के समीप एक स्थान पर आवाजाही शुरू करवा दी गई, लेकिन सड़क करीब 25 मीटर धंसने से एनएच विभाग की मशीनरी को मार्ग खोलने में परेशानी हो रही है। ईई मनोज रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है। हाईवे धंसने वाली जगह पर शाम तक अंदर की ओर थोड़ा बहुत कटिंग कर छोटे वाहनों को निकालने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर गंगोत्री हाईवे पर भी सुबह से दोपहर के बीच में डबराणी सहित नाग मंदिर और नेताला के समीप करीब एक से दो घंटे तक मलबा आने के कारण आवाजाही बंद रही। बीआरओ की ओर से उसे खुलवाकर आवागमन सुचारू किया गया।



Post Comment