Wild Wild Punjab Movie: 10 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म, दिल टूटे आशिक को संभालते दिखेंगे दोस्त
Wild Wild Punjab Movie: दोस्ती-यारी और दिल टूटे आशिक पर दर्शकों को एक और फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है। ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ नाम की ताजा फिल्म में लोगों को जल्द ही एक दिल टूटे आशिक और उसके दोस्तों की कहानी देखने को मिलेगी।
‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ एक कॉमेडी फिल्म है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज इस फिल्म की रिलीज का एलान कर दिया है। सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “चार दोस्त, एक लंबा सफर और एक्स को आई एम ओवर यू बोलने की कोशिश। एक वाइल्ड वाइल्ड सवारी के लिए खुद को तैयार रखें।”
इसी साल 10 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म | Wild Wild Punjab Movie
‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ को 10 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन सिमरप्रीत सिंह ने किया है। सिमरप्रीत इससे पहले ‘हाफ लव हाफ अरेंज्ड’ और ‘कॉलेज रोमांस’ वेब सीरीज को डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने फिल्म का निर्माण किया है।
‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’ में वरुण शर्मा, सनी सिंह, मनजोत सिंह और जस्सी गिल ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इनके अलावा पत्रलेखा और इशिता राज भी अभिनय करती हुई नजर आएंगी। अभिनेता वरुण शर्मा, खन्ने का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसका ब्रेकअप हो चुका है। फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे खन्ने का दिल टूटने के बाद उसके सारे दोस्त उसकी मदद करते हैं। ‘ब्रेक-अप ट्रिप’ पर निकले ये चार दोस्त क्या कुछ करेंगे, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।



Post Comment