UP News: निजी स्टूडियो में साजिद रशीदी से मारपीट, वीडियो वायरल

UP News: निजी स्टूडियो में साजिद रशीदी से मारपीट, वीडियो वायरल

UP News: डिंपल यादव के पहनावे पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रसीदी पर हमला हुआ है, एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियों में मौलाना पर हमला किया गया है. बताया गया है कि यह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है. मौलाना साजिद रसीदी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मौलाना साजिद रसीदी हिस्सा लेने पहुंचे थे. सूत्रों के मुताबिक, सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना पर स्टूडियो पर चढ़कर हमला कर दिया है. मौलाना साजिद रसीदी को सपा नेताओं ने स्टूडियों पर चढ़कर थप्पड़ मारा है. मौलाना के साथ हुई घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई है.

सांसद डिंपल यादव पर मौलाना ने की थी टिप्पणी

दरअसल, मौलाना साजिद रसीदी ने समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव पर उनके पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी के बाद देश भर में मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. सत्तापक्ष और विपक्ष ने इस मामले में मौलान साजिद रशीदी पर कार्रवाई की मांग की है.

Post Comment

You May Have Missed