Lucknow News: इस अस्पताल को मिली अत्याधुनिक ब्रेस्ट अर्ली कैंसर स्क्रीनिंग मशीन

Lucknow News: इस अस्पताल को मिली अत्याधुनिक ब्रेस्ट अर्ली कैंसर स्क्रीनिंग मशीन

लखनऊ: लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की शीघ्र जांच हेतु एक अत्याधुनिक ब्रेस्ट अर्ली कैंसर स्क्रीनिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। यह मशीन रोटरी क्लब ( लखनऊ) द्वारा चिकित्सालय को भेंट स्वरूप प्रदान की गई है। इस अवसर पर भारत सरकार की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि सिंह (आईएएस) द्वारा इस मशीन का उद्घाटन कर मरीजों की सेवा में इसे समर्पित किया गया। डॉ. संगीता गुप्ता (निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक) रोटरी क्लब लखनऊ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मशीन की उपलब्धता से महिलाओं को अनेक लाभ होंगे, जैसे:

  • -ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान संभव होगी

  • -जांच की सुविधा अब स्थानीय रूप से सुलभ होगी

  • -समय पर उपचार प्रारंभ हो सकेगा

  • -महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी

Lucknow News: इस अस्पताल को मिली अत्याधुनिक ब्रेस्ट अर्ली कैंसर स्क्रीनिंग मशीन

क्या होंगे इस मशीन के फायदे? जानिए

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने रोटरी क्लब की इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि ‘लोक बंधु चिकित्सालय में महिलाओं के लिए पहले से सर्वाइकल कैंसर की जांच हेतु पीएपी स्मियर की व्यवस्था है, इस मशीन के आने के बाद महिलाओ मे ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग भी उपलब्ध हो सकेगी, ब्रेस्ट कैंसर की पहचान में देरी हो जाए, तो इलाज कठिन हो जाता है और कभी-कभी जान भी चली जाती है। उन्होंने कहा कि अब इस मशीन की उपलब्धता से ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में ही जांच और निदान संभव होगा, जिससे उपचार शीघ्र आरंभ किया जा सकेगा।

Post Comment

You May Have Missed