नितिन गडकरी से मिले अफजाल अंसारी, सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की ये मांग

नितिन गडकरी से मिले अफजाल अंसारी, सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की ये मांग

Ghazipur News: सपा सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को गाजीपुर से हाजीपुर वाया मोहम्मदाबाद तक फोर लेन करने की मांग की। मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में हुई इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सांसद अंसारी ने हाथ से लिखा पत्र मंत्री गडकरी को सौंपा है।

पत्र में सांसद अंसारी ने NH-31 के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लिखा कि यह मार्ग गाजीपुर, बलिया, छपरा होते हुए बिहार के हाजीपुर तक जाता है। यह हाईवे उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ता है। अंसारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लखनऊ से पखनपुरा के सूरतापुर में NH-31 से मिलता है। यह पूर्व दिशा में बक्सर पटना और पश्चिम दिशा में सासाराम से जीटी रोड को जोड़ता है। इस मार्ग की मौजूदा स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाई होती है। जिसके समाधान के लिए इसे फोर लेन करना जरूरी है।

सांसद ने की गडकरी के कार्यों की सराहना

मुलाकात के दौरान सांसद अंसारी ने संसद में भी मंत्री गडकरी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जिस तरह उन्होंने देश का कायाकल्प किया है। उसी तरह इस क्षेत्र का भी कल्याण करें।

Post Comment

You May Have Missed