धर्म की आड़ में अपनी खामियों को छुपाने का प्रयास कर रही सरकार: अजय राय

धर्म की आड़ में अपनी खामियों को छुपाने का प्रयास कर रही सरकार: अजय राय

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय उत्तर प्रदेश महिला कांगेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहारारी की अध्यक्षता में पूर्वी जोन की महिला जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति रही। बैठक में महिला कांग्रेस संगठन में जिला, ब्लाक, बूथ एवं वार्ड की कमेटियों में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर गहन चर्चा हुई जिसमें 15 प्रतिशत एससी, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक एवं 25 प्रतिशत ओबीसी वर्ग की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस संगठन में तरजीह देने पर विचार विमर्श हुआ।

धर्म की आड़ में अपनी खामियों को छुपाने का प्रयास कर रही सरकार

बैठक में अजय राय ने कहा कि आप देश की आधी आबादी और आधा वोट हैं। भाजपा आधी आबादी के वोट के ही दम पर आज सत्ता में काबिज है। मगर आज इस भाजपा सरकार में मातृ शक्ति की उपेक्षा हो रही है। आए दिन उनके खिलाफ जघन्य अपराध हत्या, बलात्कार, लूट जैसी जघन्य घटनाएं हो रही और उससे भी ज्यादा दुखद बात यह है कि थानों में उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। बढ़ती महंगाई के चलते आप के घरों का बजट बिगड़ गया है आटा, दाल, सब्जी सहित सभी खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। मगर यह सरकार सिर्फ धर्म की आड़ में अपनी सभी खामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है।

धर्म की आड़ में अपनी खामियों को छुपाने का प्रयास कर रही सरकार: अजय राय

निश्चित ही 27 के चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है वह बदलाव चाहती है और कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। मेरा आप सभी से यह आग्रह है कि आप जहां कहीं भी किसी महिला के साथ अत्याचार, अन्याय होता है आप वहां जाए और उसकी आवाज को उठाने का काम करें। मुझे आाश ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यदि आप पूरी मेहनत के साथ समाज की सभी वर्गों की महिलाओं को जोड़कर एक टीम के रूप में कार्य करेंगी तो निश्चित ही 2027 के चुनाव में भाजपा इस प्रदेश की सत्ता से बाहर होगी।

Post Comment

You May Have Missed