Lucknow News: ढाबे में जा घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Lucknow News: ढाबे में जा घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ढाबे में जा घुसी है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग ढाबे में बैठकर अपना खाना खा रहे थे और अचानक ये स्कॉर्पियो कार उसमें घुस गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ के अहिमामऊ इलाके में मौजूद एक ढाबे में स्कॉर्पियो कार ने तांडव मचाया है। ये मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि ये बेकाबू कार टेबल-कुर्सियों को रौंदती हुई ढाबे में घुस गई। इस दौरान ढाबे में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये हादसा रात के वक्त हुआ।

 

Post Comment

You May Have Missed