यूपी पर्यावरण परिषद की चेयरपर्सन बनीं साधना मिश्रा, दिल्ली में मिला नियुक्ति पत्र

यूपी पर्यावरण परिषद की चेयरपर्सन बनीं साधना मिश्रा, दिल्ली में मिला नियुक्ति पत्र

बरेली: पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री साधना मिश्रा को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (MoEFCCPC) ने उत्तर प्रदेश राज्य की चेयरपर्सन नियुक्त किया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने इस नियुक्ति की घोषणा की। दिल्ली स्थित परिषद मुख्यालय में आयोजित समारोह में साधना मिश्रा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान परिषद के सभी केंद्रीय निदेशक मौजूद रहे।

परिषद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से कार्य करती है। यह संस्था पर्यावरणीय नीतियों और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देती है। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने कहा कि साधना मिश्रा का सामाजिक क्षेत्र में अनुभव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। उनके नेतृत्व में युवाओं और छात्रों को पर्यावरण और वानिकी क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, साधना मिश्रा ने कहा कि वे पर्यावरण और जलवायु संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में जुड़ने की अपील की।

Post Comment

You May Have Missed