संविधान की धज्जियां उड़ाकर बच्चों को अनपढ़ बनाने का कार्य कर रही सरकार

संविधान की धज्जियां उड़ाकर बच्चों को अनपढ़ बनाने का कार्य कर रही सरकार
  • शिक्षा के मंदिर बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी आप: संजय सिंह

अमरोहा/संभल: आप यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह अमरोहा और संभल पहुंचे। पार्टी की स्कूल बचाओ मुहिम के तहत उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर-हुमायूंपुर से प्राथमिक विद्यालय रजबपुर विकास खण्ड जोया तक विरोध प्रदर्शन करते हुए गांव के बच्चों और अभिभावक के साथ पैदल मार्च किया। संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों का स्कूल 1 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए और बच्चों को स्कूल में हर मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, सरकार न केवल बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ा रही है बल्कि बच्चों का स्कूल दूर करके उन्हें अनपढ़ बनाने का काम कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है, यह सरकार नहीं चाहती की गरीब, दलित और वंचित वर्ग का बच्चा पढ़ लिख कर आगे बढ़ जाए। इसलिए शिक्षा को पूरी तरीके से तबाह किया जा रहा है। संजय सिंह ने कि इस मामले को संसद में भी उठाऊंगा, सुप्रीम कोर्ट में बच्चों के स्कूल बचाने के लिए याचिका दाखिल करूंगा और सड़क पर उनके साथ मिलकर लड़ाई लडूंगा।

संविधान की धज्जियां उड़ाकर बच्चों को अनपढ़ बनाने का कार्य कर रही सरकार

Post Comment

You May Have Missed