UP Weather News: अगले दो दिन इन क्षेत्रों में झूम के बरसेंगे बदरा
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, बहराइच, अयोध्या, भदोही, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, रामपुर, शाहजहांपुर में जोरदार बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और पूर्वी-तराई में भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार के लिए मैासम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश और 34 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को तराई से शुरू हो कर दक्षिणी और विंध्य क्षेत्र में अगले दो दिन भारी मानसूनी बारिश शुरू होने के संकेत हैं। इस दौरान प्रदेश बाकी हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
यहां बिजली गिरने की चेतावनी
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, महोबा, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।



Post Comment