देश-दुनिया, राजनीति

लद्दाख में LG और हरियाणा-गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति, जानें किसे मिली कहां की कमान?

लद्दाख में LG और हरियाणा-गोवा में नए राज्यपालों की नियुक्ति, जानें किसे मिली कहां की कमान?

नई दिल्‍ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार (14 जुलाई) को हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उप राज्यपाल बदले हैं। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के LG पोस्ट से रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा के इस्तीफे के बाद उनकी जगह कविंदर गुप्ता को नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है।

बता दें कि कविंदर गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के एक सीनियर भाजपा नेता हैं और महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। इनके अलावा प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा और पुसपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

अशीम घोष हरियाणा के 19वें गवर्नर

प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का 19वां राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल थे। वह 07 जुलाई, 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अशीम घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

गजपति राजू लेंगे श्रीधरन पिल्लई की जगह

वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को गोवा के 19वें राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई की जगह नियुक्त किया गया है। पिल्लई 15 जुलाई को गोवा के राज्यपाल बनाए गए थे। गजपति राजू ने 1978 से लेकर 2014 तक लगातार 7 बार विधायक चुने गए। उन्होंने राज्य सरकार में कई मंत्रालय संभाले।

गजपति आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, विधायिका एवं राजस्व मंत्रालय संभाल चुके हैं। साल 2014 में विजयनगरम से लोकसभा पहुंचे। राजू मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बने, लेकिन 2018 में आंध्र प्रदेश को “विशेष राज्य का दर्जा” न मिलने पर उन्होंने टीडीपी के अन्य नेताओं के साथ मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *