उत्तर प्रदेश
धर्म-कर्म
राजनीति
Anandeshwar Mahadev Temple, CM Yogi, first day of Sawan, Kashi Vishwanath Temple, Lodheshwar Mahadev Temple, Sawan, Sawan 2025, Sawan 2025 in UP, UP News, Yogi Adityanath, आनंदेश्वर महादेव मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, यूपी में सावन 2025, योगी आदित्यनाथ, लोधेश्वर महादेव मंदिर, सावन, सावन 2025, सावन का पहला दिन, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
Sawan 2025 का पहला दिन: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, महादेव के मंदिरों में उमड़ी भीड़
लखनऊ: सावन 2025 की शुरुआत 11 जुलाई यानी आज से हो गई है। इसके पहले दिन पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में शिवभक्तों की कतारें लगी हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। भक्त गंगा स्नान कर बाबा को जल अर्पित कर रहे हैं। सिर्फ 1 सेकेंड के लिए ही भक्तों को बाबा के दर्शन मिल रहे हैं। कमिश्नर एस. राजलिंगम ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।
बाबा विश्वनाथ मंदिर का ड्रोन वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबा का भव्य दरबार दिखाई दे रहा है। इस बार मंदिर प्रशासन ने काशी विश्वनाथ में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है।
सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन-पूजन के साथ रुद्राभिषेक किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
गोरखपुर में सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन किया. मंदिर में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की मौजूदगी में आयोजन हुआ. #CMYogi #YogiAdityanath #sawan #sawan2025 #Gorakhpur #UPNews @myogiadityanath @BJP4UP pic.twitter.com/rv2PPJR4Fx
— My Nation Daily (@mynationdaily) July 11, 2025
विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन नहीं होंगे
इस बार ये पाबंदी पूरे महीने के लिए लागू की गई है। मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र ने कहा- दर्शनार्थियों से अनुरोध है कि दर्शन के लिए कतार में ही लगे। दलालों के झांसे में न पड़ेI खाली पेट लाइन में न लगें। दर्शन अवधि लम्बी हो सकती है जिससे खाली पेट रहने पर स्वस्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हैI
प्रदेशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़
कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
#WATCH कानपुर, उत्तर प्रदेश: सावन के पहले दिन आनंदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/XI36l64A3T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2025
गाजियाबाद के मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़
#WATCH गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): सावन 2025 के पहले दिन भक्तों ने श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/E9hV2hf16h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2025
गाजियाबाद में सावन के पहले दिन श्री दुधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए शिवभक्तों की भीड़ नजर आई। सुबह से ही जलाभिषेक को लोग मंदिर पहुंचे और बाबा का जल चढ़ाए।
प्रयागराज में कांवड़ियों ने भरा पवित्र जल, लगाए जयकारे
प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट से कांवड़ियों ने पवित्र जल भर कर अपने-अपने जिलों के मंदिरों के लिए रवाना हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाए।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा शुरू होने पर कांवड़िये दशाश्वमेध घाट से पवित्र स्नान कर पवित्र जल एकत्र कर रहे हैं। pic.twitter.com/IbR06LuO8W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2025
अयोध्या के क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों की लगी कतार
अयोध्या में सावन के पहले दिन क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
#WATCH अयोध्या: सावन माह के पहले दिन श्रद्धालु पूजा करने के लिए क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/iduOGA7VsJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2025
गोरखपुर के झारखंडी महादेव शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
गोरखपुर में सावन माह के पहले दिन झारखंडी महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: पवित्र सावन माह के पहले दिन झारखंडी महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। pic.twitter.com/TOFCprMYb1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2025



Post Comment