उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
fighter jet crash in Rajasthan, Jaguar fighter jet, Jaguar fighter jet crash, Jaguar fighter jet crash in Churu, jet crash in Rajasthan, चुरू में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, जगुआर फाइटर जेट, जगुआर फाइटर जेट क्रैश, राजस्थान में जेट क्रैश, राजस्थान में फाइटर जेट क्रैश
Shailendra Singh
0 Comments
राजस्थान में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत
चूरू: राजस्थान में चूरू के रतनगढ़ में बुधवार को भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट शहीद हो गए हैं। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है। यह हादसा आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ।
चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले तकनीकी कारणों से पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए।
सूरतगढ़ से उड़ा था ट्रेनी जगुआर जेट
सेना के सूत्रों के अनुसार, यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट टू सीटर था, ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी, फिर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता फिलहाल नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। घटनास्थल पर सेना का एक हेलिकॉप्टर भी पहुंचा है, इस हेलिकॉप्टर को सड़क पर लैंड कराया गया। बता दें कि पिछले 5 महीनों में देश भर में तीन जगुआर क्रैश हो चुके हैं।



Post Comment