निजीकरण के विरोध में देशभर के बिजलीकर्मी कल हड़ताल पर, होगा ये असर
Electricity Workers Protest News: बिजली के निजीकरण के खिलाफ उत्तर प्रदेश सहित देशभर के बिजलीकर्मी कल एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल में प्रदेश से करीब एक लाख बिजलीकर्मी शामिल होंगे। पूरे देश से करीब 27 लाख कर्मचारी इस हड़ताल का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, इस हड़ताल से सेवाओं पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। बिजली से जुड़ी सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।
नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर यह हड़ताल बुलाई गई है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के साथ उप्र के एक लाख से अधिक बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता पूरे दिन कार्यालयों/कार्य स्थल के बाहर आकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों में इस सांकेतिक हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। मालूम हो कि प्रदेश के बिजलीकर्मी लगातार बिजली के निजीकरण के खिलाफ महापंचायत और हड़ताल कर रहे हैं।



Post Comment