Sonakshi-Zaheer Wedding: हनी सिंह ने कंफर्म की सोनाक्षी-जहीर की शादी, पोस्‍ट पर लिखी ये बात  

Sonakshi-Zaheer Wedding: हनी सिंह ने कंफर्म की सोनाक्षी-जहीर की शादी, पोस्‍ट पर लिखी ये बात  

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि कपल 23 जून को रजिस्टर्ड वेडिंग करेगा और फिर ये रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। इनकी शादी का ऑडियो कार्ड भी वायरल हुआ था, लेकिन अभी तक सोनाक्षी और जहीर ने कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

इसी बीच रैपर-सिंगर हनी सिंह ने कंफर्म किया है कि सोनाक्षी और जहीरा शादी कर रहे हैं। उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट में लिखा है कि भले ही वह इस समय लंदन में हैं, लेकिन वह जल्द ही भारत लौटेंगे और वेडिंग सेलिब्रेशन अटैंड करेंगे। बता दें कि सोनाक्षी और हनी सिंह ने देसी कलाकार (2014) और कलास्टार (2023) जैसे म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था।

हनी सिंह ने दी शुभकामनाएं | Sonakshi-Zaheer Wedding

हनी सिंह ने पोस्‍ट में लिखा, “हालांकि मैं ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग के लिए लंदन में रहूंगा, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल होऊं क्योंकि वह मेरे करियर में एक बड़ा सपोर्ट रही है और उसने लाइफ में कई बार मेरी मदद की है। पावर कपल सोना और जहीर को बेस्ट विशेज! भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें।”

Sonakshi-Zaheer Wedding: हनी सिंह ने कंफर्म की सोनाक्षी-जहीर की शादी, पोस्‍ट पर लिखी ये बात  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi-Zaheer Wedding) 23 जून, 2024 को शादी के बंधन में बंधेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। इसमें सोनाक्षी और जहीर के कई करीबी दोस्त और साथी भी मौजूद होंगे। इस जोड़े ने आयुष शर्मा, हुमा कुरेशी और वरुण शर्मा को भी वेडिंग इनविटेशन भेजा है। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि हीरामंडी की स्टार कास्ट, जिसमें निर्देशक संजय लीला भंसाली, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान और अन्य शामिल हैं, को भी शादी का न्यौता भेजा गया है।

Post Comment

You May Have Missed