मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Malaika Arora and Arjun Kapoor News: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 26 जून 2025 को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर करण जौहर, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार भरी शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पोस्ट ने। मलाइका ने अर्जुन कपूर के खास दिन को और भी खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्टर के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। भले ही दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं, लेकिन उनके बीच की दोस्ती अब भी कम नहीं हुई है।

मलाइका ने पोस्ट की एक्टर की झलक

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेता सफेद शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं। इस क्लिप के साथ मलाइका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे”, साथ में व्हाइट हार्ट और शैम्पेन ग्लास इमोजी भी शामिल थे। अर्जुन और मलाइका के फैंस के लिए यह एक सरप्राइज मोमेंट था, क्योंकि ब्रेकअप के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया था।

Arjun kapoor

दोनों के बीच था मजबूत रिश्ता

अर्जुन कपूर का 40वां जन्मदिन सिर्फ उनके करियर के नए पड़ाव का जश्न नहीं था, बल्कि एक ऐसा पल भी था जिसने उनके पुराने रिश्ते की झलक भी फैंस को दिखाई। बताया जाता है कि मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी और लगभग छह साल तक साथ रहे। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। इससे पहले, मलाइका की शादी अभिनेता अरबाज खान से हुई थी, लेकिन दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद से वे अपने बेटे अरहान खान की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

अर्जुन को हाल ही में मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ देखा गया था। अब वह जल्द ही ‘नो एंट्री 2’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ कृति सेनन, वरुण धवन और योगी बाबू भी होंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘भूल भुलैया 3’ फेम अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसका निर्माण अर्जुन के चाचा बोनी कपूर कर रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed