उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
हेल्थ
Narendra Modi, PM Modi, PM Modi in Visakhapatnam, PM Modi's Yoga, PM मोदी, World Yoga Day 2025, Yoga Day 2025, Yogi in Visakhapatnam, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, पीएम मोदी का योग, योग दिवस 2025, विशाखापट्टनम में पीएम मोदी, विशाखापट्टनम में योगी, विश्व योग दिवस 2025
Shailendra Singh
0 Comments
PM मोदी ने विशाखापट्टनम में किया योग, कहा- ये तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए पॉज बटन जैसा
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में शनिवार यानी 21 जून को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में अशांति, तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है। यह पॉज बटन जैसा। पीएम के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी योग किया। इस बार की योग की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन्स के अनुसार, 191 देशों में 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम हुए।
योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बना
पीएम मोदी ने कहा, आज योग करोड़ों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल में योग शास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलिंपियाड में भाग लेते हैं।
योग सभी का है, सभी के लिए है
उन्होंने कहा कि अभी नेवी के जहाज में भी योगा कार्यक्रम चल रहा है। चाहे ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों या एवरेस्ट की चोटियां या समुंदर का विस्तार हो एक ही संदेश आता है कि योग सभी का है और सभी के लिए है।
योग उस ‘पॉज बटन‘ जैसा जो हमें सांस लेने देता है
प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों दुर्भाग्य से दुनिया तनाव, अशांति और अस्थिरता से गुजर रही है। कई क्षेत्रों में यह स्थितियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे समय में योग हमें शांति का रास्ता दिखाता है। योग उस ‘पॉज बटन’ की तरह है जिसकी इंसानियत को जरूरत है- ताकि हम रुक सकें, सांस ले सकें, संतुलन बना सकें और फिर से खुद को पूर्ण महसूस कर सकें।

‘मी टु वी‘ का भाव भारत की आत्मा का साथ
उन्होंने कहा कि योग को सिर्फ पर्सनल प्रेक्टिस न बनाएं, बल्कि ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बनाएं। योग को लोकनीति का हिस्सा बनाएं। जब जनता लक्ष्य को थाम लेती है तो उस लक्ष्य की प्राप्ति से हमें कोई रोक नहीं पाता। आपके प्रयास यहां इस आयोजन में नजर आ रहे हैं। ‘मी टु वी’ का भाव भारत की आत्मा का साथ है।
भारत में योग के प्रचार के लिए सांइस का साथ
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विश्व में योग के प्रसार के लिए योग के साइंस को आधुनिक रिसर्च से विस्तृत कर रहा है। हम योग के क्षेत्र में प्रमाण आधारित थेरेपी को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इस दिशा में दिल्ली AIIMS ने सराहनीय काम किया है।
Yoga isn't just an exercise. It is a way of life. Wonderful to join this year's Yoga Day celebrations in Visakhapatnam. https://t.co/ReTJ0Ju2sN
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2025
आज ‘हील इन इंडिया’ का मंत्र भी दुनिया में काफी पॉपुलर हो रहा है। भारत बेस डेस्टिनेशन बन रहा है। योग की इसमें बड़ी भूमिका है। योग के लिए कॉमन प्रोटोकाल बनाया गया है।
आंध्र प्रदेश ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
इसी के साथ आंध्र प्रदेश सरकार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। प्रोग्राम में 50 लाख से ज्यादा योग प्रमाणपत्र भी बांटे गए। आंध्रप्रदेश सरकार ने भी योग आंध्र अभियान शुरू किया है। इसका मकसद है राज्य में 10 लाख लोगों का रोजाना योग करने वाली कम्युनिटी बनाना है।



Post Comment