उत्तर प्रदेश
राजनीति
heavy rain alert in UP, Heavy rain in UP, Meteorological Department, Rain Alert in UP, Rain in UP, UP Meteorological Department, UP News, मौसम विभाग, यूपी में बारिश, यूपी में बारिश का अलर्ट, यूपी में भारी बारिश, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी मौसम विभाग
Shailendra Singh
0 Comments
यूपी के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 22 शहरों में बिजली गिरने की संभावना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार को मानसून बिहार के रास्ते प्रवेश कर सकता है। इससे पहले प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। वाराणसी और सहारनपुर में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मंगलवार को 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 22 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 48 घंटों में आंधी और बारिश से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार की बात करें तो मथुरा में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। आगरा में ताजमहल देखने आए पर्यटकों ने बारिश का लुत्फ उठाया।
अगले 4 दिन का मौसम
- 19 जून- कई जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
- 20 जून- लगभग सभी जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
- 21 जून- कई जगहों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
- 22 जून- पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
19 और 20 जून को यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
वाराणसी के BHU के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहते हैं- 19 और 20 जून को यूपी में भारी बारिश के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम अगले दो-तीन दिन में आपस में मर्ज हो जाएंगे। मानसूनी बारिश का यह दौर पूर्वी यूपी को अपने असर में लेते हुए अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है।
उधर, प्रदेश में अब लू (हीटवेव) का असर खत्म हो गया है। सोमवार को किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जौनपुर 39.1 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
22 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।



Post Comment