उत्तर प्रदेश
राजनीति
Complete Solution Day, Complete Solution Day of Lucknow Municipal Corporation, Lucknow, Lucknow Municipal Corporation, Lucknow News, Municipal Corporation, Municipal Corporation Lucknow, नगर निगम, नगर निगम लखनऊ, लखनऊ, लखनऊ नगर निगम, लखनऊ नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस
Shailendra Singh
0 Comments
लखनऊ नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 129 शिकायतें, 107 टैक्स से संबंधित
लखनऊ: हर महीने के पहले शुक्रवार को नगर निगम लखनऊ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करता है। छह जून को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सभी विभागों ने नागरिकों की समस्याएं पूरी गंभीरता से सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया।
इस समाधान दिवस में कुल 129 शिकायतें मिलीं, जिनमें से सबसे अधिक 107 शिकायतें टैक्स विभाग से संबंधित थीं। इनमें जोन 1 से 25, जोन 2 से 6, जोन 3 से 13, जोन 4 से 10, जोन 5 से 11, जोन 6 से 18, जोन 7 से 14 और जोन 8 से 10 शिकायतें आईं। कुछ विशेष जीआईएस आपत्तियों का समाधान भी सफलतापूर्वक किया गया, जिनमें नागरिकों की संपत्ति पर निर्धारित वार्षिक मूल्य में संशोधन किया गया।
जलकल, अतिक्रमण और सफाई से संबंधित भी आईं शिकायतें
जलकल विभाग से टैक्स और सीवर संबंधी 18 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 06 का निस्तारण मौके पर किया गया। अतिक्रमण से संबंधित जोन-3 में 1 और जोन-4 में 2 शिकायतें दर्ज की गईं। संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सफाई से संबंधित जोन-3 में एक शिकायत मिलीं, जिसे मौके पर निस्तारित कर दिया गया।
जनसहभागिता और संवाद का सशक्त मंच
इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, संपूर्ण समाधान दिवस हमारा एक सार्थक प्रयास है, जिसके माध्यम से हम नागरिकों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं। आज जिस तरह बड़ी संख्या में नागरिकों ने आकर अपनी समस्याएं साझा कीं और संबंधित विभागों ने तुरंत संज्ञान लेकर समाधान किया, वह नगर निगम की जवाबदेही और संवेदनशीलता को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान नहीं, बल्कि नागरिकों को यह विश्वास दिलाना है कि नगर निगम हर समय उनके साथ खड़ा है। मैं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इस समाधान दिवस को सफल बनाने में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान दिया। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ हम कार्य करते रहेंगे।
वहीं, नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस केवल एक शिकायत निवारण मंच नहीं है, बल्कि यह प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद को सशक्त बनाता है। यह पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगामी समाधान दिवसों में भी इसी तरह सक्रिय भागीदारी करें। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि भविष्य में आयोजित होने वाले समाधान दिवसों में समय से उपस्थित हों और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, जिससे समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
समाधान दिवस में मौजूद रहे ये अधिकारी
इस समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद राव, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक सिंह सहित समस्त जोनल अधिकारी, नगर अभियंता, स्वास्थ्य, सेनेटरी, उद्यान और पशु कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



Post Comment