Ayodhya: रामपथ और 14 कोसी मार्ग पर नहीं बिकेगा नॉनवेज

Ayodhya: राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब होगी इस चीज़ की डिलीवरी, पूरी तरह लगी रोक

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर नॉनवेज नहीं बिकेगा। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह बुधवार शाम टीम के साथ राम मंदिर से जुड़े इन सभी पथ और मार्गों के भ्रमण पर निकले। अयोध्या कैंट के सहादतगंज से अयोध्या धाम के लता मंगेशकर चौक तक 13 किमी लंबे रामपथ का निरीक्षण किया।

इस दौरान नॉनवेज बेचने वाले दुकान मालिकों को सख्त हिदायत दी। सभी नॉनवेज बेचने वाले दुकानदारों से कहा गया कि सात दिन के अंदर अपनी दुकानें बंद कर दें। सात दिन के अंदर दुकान नहीं बंद हुई तो नगर निगम का प्रवर्तन दल की ओर से कार्रवाई होगी।

बता दें कि सीएम पोर्टल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े इन पथों और मार्गों पर नॉनवेज बेचने की शिकायत हुई थी। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की पहल पर नगर निगम भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुका है।

Post Comment

You May Have Missed