यूपी के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

यूपी के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। एक दिन पहले यानी सोमवार को फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, गाजीपुर, बहराइच और आजमगढ़ में तेज बारिश हुई। फर्रुखाबाद के बाजारों में 2 फीट तक बारिश का पानी भर गया। घरों के अंदर तक पानी दाखिल हो गया। गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 1 युवक की मौत हो गई।

प्रदेश में 15 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि नौतपा में एक भी जिले में लू (हीट-वेव) नहीं चलेगी। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून 18 जून से 4 दिन पहले आ सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Post Comment

You May Have Missed