ऑपरेशन सिंदूर में महिला जवानों ने भी दिखाई थी ताकत, करीब 50 आतंकियों को घुसपैठ से रोका

ऑपरेशन सिंदूर में महिला जवानों ने भी दिखाई थी ताकत, करीब 50 आतंकियों को घुसपैठ से रोका

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिला जवानों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभाला था। यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डीआईजी एस.एस. मंड ने दी। उन्‍होंने बताया कि 8 मई को पाकिस्तान की ओर से 45-50 आतंकियों का एक बड़ा ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, पहले से सतर्क BSF ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया और भारी फायरिंग कर उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

डीआईजी एस.एस. मंड ने बताया कि हमने पहले से ही हालात का वॉर-गेम किया था। जब दुश्मन आगे बढ़ा तो हमारे जवानों ने सटीक और भारी फायरिंग की। सिर्फ डेढ़ घंटे में हमने उनके कई बंकर तबाह कर दिए और उनकी ताकत कमजोर कर दी। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में महिला जवानों ने भी बराबरी से भाग लिया। हमारी महिला सैनिकों ने भी मोर्चा संभाला और हर आदेश को पूरी ताकत से निभाया। हमें उन पर गर्व है। डीआईजी ने यह भी कहा कि अगर दुश्मन फिर कोई हरकत करता है तो BSF पहले से भी ज्यादा ताकत से जवाब देगी।

पुंछ ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर और नौशेरा में जवानों से मिले एलजी सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पुंछ ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर पहुंचे। उन्होंने सेना और BSF के जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाई। एलजी सिन्हा ने ऐलान किया कि जिन परिवारों ने अपने सदस्य खोए हैं, उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई प्रशासन कर रहा है। पुनर्वास के लिए एक पैकेज केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किया जाएगा। इसके अलावा वह नौशेरा भी पहुंचे, जहां उन्‍होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही जवानों से मुलाकात की।

Post Comment

You May Have Missed