UP Weather News: करवट लेगा मौसम…जानिए कब बन रहे बूंदाबांदी के आसार

UP Weather News: करवट लेगा मौसम...जानिए कब बन रहे बूंदाबांदी के आसार

UP Weather News Update: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार सोमवार के बाद प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा। यूपी में 19 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। रविवार को भी प्रदेश के कुछ तराई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवाओं का असर सोमवार के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देगा। इसके असर से बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इससे प्रदेश में लू की परिस्थितियों में कमी आएगी।

Previous post

गुलामी के प्रतीकों को मिटाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है ‘जेठ मेला’ पर प्रतिबंध: अनिल राजभर

Next post

‘प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देगी रोपवे कनेक्टिविटी, श्रद्धालुओं की सुलभ यात्रा हमारा प्रयास’

Post Comment

You May Have Missed