बुलंदशहर में मजदूरों से भरे डीसीएम ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत और 31 घायल

बुलंदशहर में मजदूरों से भरे डीसीएम ने ट्रक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत और 31 घायल

बुलंदशहर: बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में 31 लोग घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में गांव रौंडा के पास पंजाब के मोड़ा से हरदोई जनपद के शाहजहांपुर जा रहे डीसीएम में चालक समेत 36 मजदूर और उनके परिवारों के लोग सवार थे।

जब जहांगीराबाद के गांव रौंडा के पास सुबह करीब चार बजे डीसीएम पहुंचा तो चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे उसके पैर से एक्सीलेटर अधिक दब गया। डीसीएम स्पीड के साथ आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में डीसीएम में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्‍पताल पहुंचे डीएम और एसएसपी

जिला अस्पताल से 27 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है। साथ ही डॉक्‍टर्स को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

Post Comment

You May Have Missed