CBSE 2025 Results: सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा परिणाम में कुल 88.39% स्टूडेंट्स ने सफला का परचम लहराया है।
पास प्रतिशत में 0.41% की बढ़ोतरी
बता दें कि यह परीक्षा 15 फरवरी 2025 से लेकर चार अप्रैल 2025 तक चली थी। इस साल रिजल्ट में पहले से सुधार देखने को मिला है और ज्यादा छात्र पास हुए हैं। इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,96,307 छात्र पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा। वहीं, पिछले साल (2024) पास प्रतिशत 87.98% था। इस तरह इस साल पास प्रतिशत में 0.41% की बढ़ोतरी हुई है।
CBSE Result 2025: विजयवाड़ा रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर
-
-विजयवाड़ा – 99.60%
-
-त्रिवेंद्रम – 99.32%
-
-चेन्नई – 97.39%
-
-बेंगलुरु – 95.95%
-
-दिल्ली वेस्ट – 95.17%
-
-दिल्ली ईस्ट – 95.06%
-
-चंडीगढ़/पंचकूला – 91.61%
-
-भोपाल रीजन – 91.17%
-
-पुणे – 90.93%
-
-अजमेर – 90.40%
-
-भुवनेश्वर – 83.64%
-
-गुवाहाटी – 83.62%
-
-देहरादून – 83.45%
-
-पटना – 82.86%
-
-भोपाल – 82.46%
-
-नोएडा – 81.29%
-
-प्रयागराज – 79.53%
CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
-
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
-
-होमपेज पर प्रदर्शित “सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
-आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
-परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
-परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।