Weather Update: मानसून की सुस्त चाल, अभी चार दिन और सताएगी गर्मी

Weather Update: मानसून की सुस्त चाल, अभी चा और सताएगी गर्मी

Weather Update: केरल में समय पर पहुंचे मानसून की सुस्त चाल से देश के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने लगा है। अभी चार दिन राहत के आसार नहीं हैं और लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी चार दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 17 से कुछ राहत मिलने की संभवना है।

मध्य भारत में मानसून के ठहराव से उत्तर व पश्चिमी भारत में मानसून के आगमन में देरी की आशंका होने लगी है, जिससे इन क्षेत्रों में कुछ और दिन तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। महाराष्ट्र और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में पहुंचने के बाद मानसून की गति धीमी हो गई है। अगर अगले 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ने के लिए गति नहीं पकड़ता है, तो उत्तर भारत में इसके आगमन में पांच दिन से एक सप्ताह तक देरी हो सकती है। पश्चिमी राज्य मुंबई और गुजरात में भी मानसून फिलहाल दो दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है।

देश में मानसून में देरी फसल में नुकसान के तौर पर देखी जाती है, क्योंकि 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था को चलाने में अहम योगदान देने वाला कृषि क्षेत्र मानसून के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। मौसम विभाग के के मुताबिक, अब तक हुई मानसून बारिश सामान्य से एक फीसदी कम रही है, जिससे आगे चलकर बारिश में और कमी के संकेत नजर आते हैं।

बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में राहत नहीं

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व बंगाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में फिलहाल 16 जून तक भीषण गर्मी रहेगी। झारखंड में गर्मी की वजह से स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी दे दी गई है। पश्चिम बंगाल में स्कूल के समय में बदलाव करने का निर्देश दिया गया है।

Post Comment

You May Have Missed